झांसी- आज दिनांक 14- 8 -25 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार झांसी के प्रांगण में कौमी एकता पर आधारित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भव्य आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी केशव कुमार चौधरी के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय स्तर की कवयित्री सुश्री प्रगति शर्मा बया के संयोजन में किया गया।
सर्वप्रथम सुश्री प्रगति शर्मा बया द्वारा सरस्वती वंदना व शेख आजाद अनजान द्वारा नाते पाक से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात भेल से आए ओज के कवि सत्य प्रकाश ताम्रकार, बालकवि निष्कर्ष शर्मा चित्तू ,बुंदेली के सशक्त हस्ताक्षर राम बिहारी सोनी ,गीतकार सुश्री प्रगति शर्मा बया ,कवयित्री दीप शिखा शर्मा दीप , राष्ट्रीय स्तर के कवि शेख आजाद अनजान, आदि देश के नामचीन कवियों ने अपने देश भक्ति गीतों से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया,
मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी केशव कुमार चौधरी द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जेल में निरूद्ध बंदी भाइयों एवं बहनों को अपने प्रेरक उद्बोधन से सभी का मार्गदर्शन किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।”
उक्त अवसर पर जेलर अंजनी कुमार गुप्ता,जेल चिकित्साधिकारी राम स्वरूप श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, कुमार विप्लव, सुरेंद्र कुमार ,आदित्य यादव आदि जेल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आए हुए अतिथियों व कवियों का आभार व्यक्त किया गया। कवि सम्मेलन मुशायरा का संचालन शायर शेख आजाद अनजान द्वारा किया गया।
