समथर (झांसी)- पूरे देश में आज आजादी अमृत उत्सव हर घर तिरंगा रैली निकालकर जन जन को जागरूक किया जा रहा है। यह है हमारे भारत की संस्कृति, यह है देश के लोगों का राष्ट्रभक्ति प्रेम।यह है लोगों का अपने राष्ट्रीय तिरंगे के लिये गौरवान्वित प्रेम। हम सभी को अपने भारत पर गर्व है।हम अपने राष्ट्रीय तिरंगे को को सट सट नमन करते हैं।आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कस्बा समथर में पुलिस स्टाफ एवं नगर के पत्रकारों के संयुक्त में गाजे बाजे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का शुभारंभ थाना प्रांगण से किया गया। तिरंगा रैली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह की अगुवाई में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली रवाना की गई।का आरंभ किया गया।यात्रा की रवानगी की गई। पुलिस स्टाफ एवं नगर के पत्रकारों के संयुक्त में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, तिरंगा रैली निकालकर नगर के लोगों को जागरूक किया गया। यह तिरंगा यात्रा पीपरी स्टेंड, से छतरी चौराहा अग्गा बाजार, सब्जी मंडी से होते हुए निकाली गई। इसके उपरांत थाना प्रांगण में पुनः आने पर तिरंगा रैली का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में समस्त पुलिस स्टाफ एवं की समस्त पत्रकार साथी मौजूद रहे।वहीं सुवह नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज के लोगों ने गाजे बाजे के साथ अमर शहीदों के नारे लगाते हुए। नगर में भ्रमण करते हुए तिरंगा रैली निकाली।
