गुरसरांय (झांसी)। युवा किसान नेता हरनारायण सिंह घोष उर्फ हन्नी ने गुरसरांय-गरौठा सहित झांसी जिले में खरीफ की फसल अति वर्षा से जहां 60 फ़ीसदी से अधिक क्षेत्र में बुवाई नहीं हो सकी तो वही जो फसल खरीफ की बोई गई थी वह पानी अधिक बरसने से जल भरा होने के चलते पूरी तरह बर्बाद हो गई है और भले ही सरकार द्वारा फसल बीमा योजना चलाई जा रही है लेकिन उसमें कई प्रकार की समस्या होने के चलते किसानों का फसल बीमा नहीं हो पा रहा है इसको लेकर किसान हरनारायण सिंह उर्फ हन्नी किसान नेता ने सरकार से लेकर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खरीफ फसल बीमा के लिए सरलीकरण व्यवस्था बनाकर सभी किसानों के और बटियादारों, किरायेदारों के शत-प्रतिशत बीमा कराकर योजना का लाभ देने की मांग की है उन्होंने बताया इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण खरीफ फसलों उर्द तिल मूंग मूंगफली आदि को नुकसान पहुंच रहा है अतिवृष्टि में नष्ट होने वाली फसलों की बीमा योजना का फायदा किसानों को बहुत ही कम मिल पा रहा है इस वर्ष किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पा रहे हैं और कृषि विभाग एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए बोल रहे हैं परंन्तु फसलों का बीमा कराने के लिए पोर्टल पर एग्रीस्टेक फार्मर आईडी नहीं होने पर किसी भी किसान का फसल बीमा नहीं हो रहा है किसानों को बताया तो जा रहा है परन्तु समस्याओं का समाधान करने में असफलता नजर आ रही है बटाईदार किसान या किरायेदार किसान कैसे कराये फसलों का बीमा और स्वयं भी किसान कैसे कराये फसल बीमा जबकि किसानों की एग्रीस्टेक फार्मर आईडी नहीं बनी केसीसी धारक किसानों का बीमा बैंक द्वारा कर दिया जाएगा लेकिन नान लोन वाले किसानों का कैसे होगा फसल बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर आधार नम्बर वेरिफिकेशन के बाद आटोमेटिक एग्रीस्टेक फार्मर आईडी आ रही है जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी उन किसानों को फसलों का बीमा कराने में परेशानी हो रही है बटाईदार एवं किरायेदार किसान परेशान है ऐसे में कैसे ले सकेंगे फसल बीमा योजना का लाभ अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान हो रहा है फसलें सड़ चुकी है फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक किसान को बीमा कराना होगा शासन प्रशासन प्रचार प्रसार तो कर रही लेकिन पोर्टल पर जो एग्रीस्टेक फार्मर आईडी की समस्या है उसका समाधान नहीं कर रही जिससे किसानों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है वही किसान नेता हरनारायण सिंह घोष ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा सरकारों द्वारा योजनाओं को तो चलाया जाता है परन्तु उन योजनाओं का लाभ किसानों को प्राप्त नहीं होता विभागीय कर्मचारियों की लचर स्थिति एवं अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते योजनाओं का आम जनता को न के बराबर मिल पाता है किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ 2024 में फसलों का बीमा कराया था किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था राजस्व विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते किसानों को नुकसान हुआ और बहुत से किसान मुआवजा राशि से वंचित रह गए और किसानों का क्लेम बनने बाद भी अभी तक किसानों के बैंक खातों में बीमा राशि नहीं पहुचीं है कहीं न कहीं विभागीय कर्मचारियों बीमा कम्पनी आदि की लापरवाही के चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है खरीफ 2024 का फसल बीमा राशि किसानों को जल्द से जल्द दिलवाने एवं खरीफ 2025 का फसल बीमा योजना में पंजीकरण के लिए एग्रीस्टेक फार्मर आईडी की बाध्यता को पोर्टल पर सही करवाने की मांग की जिससे समस्त किसान बटाईदार, किरायेदार स्वयं आदि सभी किसान अपना फसल बीमा योजना में पंजीकरण करा सकें।
