गुरसराय(झाँसी)- नगर के गुराई मुहल्ला मे बारिश से पेड़ एवं बिजली का खंभा गिर गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं,तार भी टूट गए। गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे गुराई बाजार मे नितेश सोनी के घर के पास लगा पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसकी सूचना नितेश सोनी ने तुरंत विधुत विभाग को दी जिस पर मौके पर पहुुंचे विधुत विभाग के कर्मचारियों ने बिजली के तार काटकर अलग कर दिये है। इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि ने बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी शाश्वत सिंह से दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि विधुत कर्मियों को बिजली खंभा सही करने के लिए भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। मुहल्ले के राजू सोनी,अर्पित अग्रवाल,दीपक पाटकर,छोटू अग्रवाल,सुभाष बाबू सोनी,ओम प्रकाश सोनी,राजकुमार पाटकर, छक्की,मीनू सोनी,सतीश,भारत अग्रवाल,ललित सोनी आदि लोगों ने जल्द समस्या के निदान की मांग की है।
