गुरसरांय(झांसी)। बम-बम भोले सावन के दूसरे दिन 12 जुलाई शनिवार को प्रातः से ही पूरे दिन बरसात में तन मन मस्ती में बच्चे बूढ़े जवान मस्ती और भक्ति में खूब डोले और लग रहा था भोले शंकर भी ऑनलाइन से सेवा भाव से अब खुश होते हैं जिसको देखते हुए बाजार से लेकर मुख्य सड़के अस्पताल से लेकर मंदिरों पर रोज की भांति न के बराबर भीड़ भाड़ देखी गई और हर जगह सन्नाटा छाया रहा। इसे भी भोले शंकर की महाकृपा कहेंगे कि पूरी साल में पहली बार सरकारी अस्पताल में भी मरीजों की संख्या न के बराबर देखी गई तो दूसरी ओर बाजार में कोई ग्राहक नहीं दिखा। इक्का दुक्का आवश्यक सेवा के लिए ग्राहक बाजार में आए। इससे दुकानदारी भी बहुत कम हो गई। मंदिरों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का उमड़ने वाला जन सैलाब सावन माह के दूसरे दिन ऑनलाइन सेवा से ही भक्तिमय मस्ती लेते दिखा इससे सिद्ध हो गया कि भोले बाबा ने ऑनलाइन श्रद्धालुओं को भक्ति का मार्ग सीधा सीधा ऑनलाइन दिखा दिया दूसरी ओर बरसात के इस मौसम में कस्बा गुरसरांय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और नाले नालियों से लेकर सड़क के ऊपर लगातार 10 घंटे तेज बारिश होने से पहली बार तीन से लेकर चार फुट पानी बहता देखा गया जिसके चलते जहां खेतों के आस पास नालों नालियों आधी जगह ग्रामीण क्षेत्र के लड़के पानी में खेलते नजर आए तो वहीं बरसात में बह रहीं मछलियों को पकड़कर अपने को खुशनसीब मान रहे थे बाजार से लेकर गुरसरांय मातवाना मोहल्ला आदि जगह बीच-बीच में पानी वहाब के चलते घंटों रास्ता बंद देखा गया। और आज की वर्षा से आम जनता में खुशमिजाज माहौल देखा गया।
