झाँसी-सावन मास में कांवरिया भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए तीर्थ स्थानो पर जाकर पवित्र नदियों का जल लेकर आते हैं और अपने आराध्य का जल से अभिषेक करते हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कांवरियों को जल लाने में कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े। जिसकी सारी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की जा रहे हैं। पवित्र सावन मास में भक्त जल से भगवान शिव जी का जल अभिषेक करते हैं।
आज झांसी के मऊरानीपुर तहसील सभागार में एसडीएम अजय कुमार ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक संगठन और मंदिर के पुजारियों व सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।
एसडीएम अजय कुमार ने बताया है कि पवित्र सावन मास में कांवरिया जल लेकर आते हैं और मंदिरों पर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं उनका कोई भी समस्या ना हो जिसको लेकर उन्होंने सभी विभागों की अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी जगह कांवरियों व्यवस्था की जा रही है। मऊरानीपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध मंदिर केदारेश्वर धाम में पुख्ता इंतजाम को लेकर विचार विमर्श किया गया। कावंडियो की यात्रा के दौरान साफ़ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर स्थानीय प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवम सम्बंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव व प्रधानों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
