झाँसी-अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी, केशव कुमार चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में झाँसी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना बरुआसागर व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 08.07.2025 को थाना बरुआसागर पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विनय पांचाल पुत्र मुन्नालाल पंचाल निवासी ग्राम बामौर थाना एरच जनपद झाँसी व एक बाल अपचारी को ग्राम तेंदौल के पास थाना बरूआसगार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त विनय पांचाल उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ ।
मुठभेड़ में घायल बदमाश को जीवन रक्षार्थ उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गये माल तथा चोरी की दो मोटर साइकिल व अवैध असलाह कारतूस बरामद की गयी है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बरुआसागर में सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
