झांसी- गरौठा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटियारी मे बरसात के मौसम में ग्रामवासी बहुत परेशान ग्राम घटियारी निवासी शंकर सिंह परिहार ने बताया की हमारे गांव में बरसात के मौसम में आने जाने के लिए बहुत परेशानी हैं थोड़ी सी बरसात होती है और रास्ता पूरी तरह बंद हो जाती है अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो वह व्यक्ति भगवान के भरोसे है क्योंकि एक और दशान नदी एवं दूसरी ओर ककरबई को जाने वाला रास्ता एक ही है जो की गांव से कुछ दूरी पर पुलिया तो बनीं है लेकिन पुलिया बहुत नीची है एवं उस पुलिया में साफ सफाई न होने के कारण पुलिया पूरी तरह बंद हो गई है जिससे पुलिया का पूरा पानी ऊपर से बहने लगता है जिसके कारण आवागमन बंद हो जाता है और कोई भी व्यक्ति कहीं निकल नहीं पता है हम ग्राम वासियों को बरसात के मौसम में बहुत परेशानी होती है शीघ्र ही हमारे ग्राम की नीची पुलिया को ऊंचाई से बनवाई जाए जिससे हम ग्राम वासियों की समस्या दूर हो सके
