गुरसरांय(झांसी)। युवक के साथ बेरहमी से मारपीट जबरिया शराब पिलाना और लूटपाट के साथ वीडियो बनाकर बुरी तरह प्रताड़ित करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित संतोष दुबे पुत्र नारायनदास निवासी ग्राम सुट्टा थाना गुरसरांय ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 28 जून 2025 को रात्रि लगभग 9 बजे गुरसरांय से अपने रिक्शा (ऑटो) से अपने गाँव सुट्टा जा रहा था जैसे ही पीड़ित अस्ता तालाब के पास पहुंचा। तो वहाँ पर सड़क के किनारे चार-पाँच लोग ऑटो रिक्शा को रोकने लगे। प्रार्थी ने जब ऑटो रिक्शा नहीं रोका तो सभी लोगो ने मोटरसाइकिलों से पीछा करके ऑटो रिक्शा रुकवा लिया। उक्त लोगो ने मोटरसाइकिल से उतरकर पीड़ित से नाम पूछा तो प्रार्थी ने अपना नाम संतोष दुबे बताया तो वह लोग कहने लगे की तुम ब्राहमण जाति के हो। प्रार्थी ने जैसे ही हाँ कहा तो उक्त सभी लोग जमकर मारपीट करने लगे एव धर्म नष्ट की बात कहकर जबरन शराब पिलाई एवं पैर छुवमाने एवं वीडियो बनाने लगे व प्रार्थी की जेब में रखे लगभग बाइस हजार रूपये एवं जाते समय उक्त लोगो ने थाना आदि में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी उक्त घटना से पीड़ित आजतक सदमें मे है।उक्त घटना की जानकारी गाँव सुट्टा के जितेन्द्र कोरी पुत्र शिवचरन कोरी ने फैलायी एवं वीडियो वायरल किया। पीड़ित ने इस संबंध में गुरसरांय थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में गुरसरांय पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
