गुरसरांय(झांसी)। मोदी चौराहे गुरसरांय थाना अंतर्गत रहने वाली वृद्ध महिला बिन्नू बाई उम्र 85 वर्ष ने उपजिलाधिकारी गरौठा को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती बताते हुए कहा है कि उसके घर में जबरिया उसका नाती कब्जा कर रहा है और रोकने पर जान से मारने को आमादा है जिस पर उपजिलाधिकारी गरौठा ने थाना गुरसरांय को तुरंत अनाधिकृत कब्जा रोकने के निर्देश दिए हैं इसके बावजूद उसकी सुनवाई न होने पर पीड़िता बिन्नू बाई ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत पुलिस आला अधिकारियों को आपबीती बताकर तुरंत कार्यवाही की मांग की है। इस पर गुरसरांय पुलिस ने कार्यवाही चालू कर दी है।
Please follow and like us:
