गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन जिला झांसी के तत्वाधान में 3 जुलाई गुरुवार को विशाल रक्त शिविर आयोजित किया जावेगा। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम के संयोजक मंडल के सदस्य अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल और जिलाध्यक्ष करणी सेना परिवार युवा नेता अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है और मानव,मानव के लिए बना हुआ है। इसलिए देश के प्रत्येक युवक का कर्तव्य बनता है कि वह रक्तदान कर जरुरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में रक्तदान देकर महान पुण्य का काम कर सकते हैं। बताया गया है कि गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर को भव्यता हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर सहित विभिन्न संगठनों के समाजसेवी इस काम में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और कार्यक्रम अध्यक्ष में भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल जहां भाग लेंगे वहीं सभी पत्रकार बधुओं से जागरूक युवा लोगों से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम को सफलता के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वाह करें। इस कार्यक्रम में विशेषता यह है कि प्रदेश व देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य अटलश्री पंडित दीपेन्द्र अड़जरिया द्वारा विधि विधान से कार्यक्रम को शुभारंभ कराया जाएगा और गुरुवार का दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गुरुओं की प्रयास से यहां पर डॉक्टरों के आवास से लेकर इमरजेंसी चिकित्सा वार्ड बनवाने के साथ ट्रामा सेंटर निर्माण की लगातार 8 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही मांग पूरी होकर व्यावहारिक रुप में तब्दील कराने का प्रयास होगा। बताते चलें कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र की गरौठा,टहरौली से लेकर एरच ग्रामीण क्षेत्रों और कभी दस्यु प्रभावित क्षेत्र रहा। बेतवा नदी के किनारे आज भी गुरसरांय आने में मार्गों की खराब हालत को देखते हुए क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर आए दिन बढ़ रही दुर्घटनाओं में शिकार हो रहे लोगों को बचाने के लिए ट्रामा सेंटर खोले जाने की मांग को व्यावहारिक रुप में परिवर्तन करने का प्रयास होगा। इस क्षेत्र से जुड़े विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और सांसद झांसी ललितपुर अनुराग शर्मा,विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत,मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हर कीमत पर उक्त समस्याओं का निस्तारण 15 अगस्त तक स्वीकृत कराकर इस पिछड़े क्षेत्र की गरीब जनता को ए टू जेड नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। अब देखना है जनप्रतिनिधियों की 3 जुलाई को क्या भूमिका रहती है क्या स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं हर आम व खास व्यक्ति को बिना परेशानी के मिल सके तब ही इस क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात भाजपा द्वारा कराया गया काम अपने में एक बेहतरीन नजीर बनकर उभरेगी।
