झांसी – चिरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरी गांव में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत मैं सुधार है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां गांव के बाहर चरागाह की ओर बकरियों को चराने गई थीं। इस दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। भारत से बचने के लिए बच्चियां पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई उसी समय आसमान से गिरी बिजली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर देखा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने बच्चियों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मृत बच्ची की पहचान प्रीती पुत्री छोटे लाल आदिवासी, उम्र 8 वर्ष, के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची अर्चना पुत्री गेबू आदिवासी, उम्र 12वर्ष है जिस हालात को देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.
