गुरसरांय(झांसी)।नगर के गल्ला मंडी में विनायक मॉर्निंग ग्रुप द्वारा पूर्व थाना प्रभारी गुरसरांय अरुण कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापिता ब्रहमकुमारी पूजा दीदी ने की।इस मौके पर विनायक मॉर्निंग ग्रुप एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं के लोग उपस्थित रहें।इसमें योग करने के तरीके एवं इसमें स्वस्थ मन प्रसन्न रखने के उपाय सिखायें गए साथ ही योग के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।इस मौके पर धर्मसिंह,चरन सिंह यादव,रविन्द्र रावत,रामनारायण गुप्ता,मंटू कोठारी,राजवेन्द्र बुन्देला,जमील खान,राजकुमार सेन,गिरेन्द्र सिंह,जे.डी पाठक,अमरीश,राजू सोनी,दीपू धनौरा,शैलेन्द्र पांचाल, हरदास सोनी,नेता परमार,भगोलेराम मनूसिंह,हैप्पी अस्ता अटल शिवा, छोटू पटेल,कमलेश मंडी,सुबोध सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सभी का आभार गुप्र के अध्यक्ष दीपू अस्ता ने व्यक्त किया।
