गुरसरांय(झांसी)। बोर्ड में प्लक लगाते समय एक युवक को करंट लगने वह झुलस गया जिसको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार मुहल्ला पायगा निवासी दयाराम पुत्र भगवानदास कुशवाहा उम्र 38 वर्ष जो गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता है। मंडी से लौटकर आने पर भोजन आदि करके वह सोने चला गया तभी रात 1.30 बजे अचानक विद्युत उपकरण बन्द हो जाने के कारण उसकी नींद खुल गयी और वह विद्युत उपकरण सही कर रहा था तभी दयाराम विद्युत करंट की चपेट में आकर गस्त खाकर गिर गया। हो हल्ला सुनकर परिजन तुरन्त उसको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
