झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में मोंठ थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने एक मिनी ट्रक में मछलियों के दाने के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा दो कुंतल 30 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया । बरामद किये गये गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 लाख रूपये बतायी जा रही है।
गांजे के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गांजे की इस बड़ी खेप के पकड़े जाने के संबंध में मीडियाकर्मियों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी- कानपुर हाईवे पर डीसीएम ट्रक में गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर मोंठ थानाक्षेत्र में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर के एक डीसीएम ट्रक से अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने दो तस्करों राहुल कुमार (36) निवासी जनपद बिजनौर और जयप्रकाश पासवान (35) निवासी जनपद दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डीसीएम ट्रक और उसमें छुपाकर ले जाया जा रहा दो कुंतल 30 किलो 400ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मछली के दाने के बीच छिपाकर अवैध गांजे को रखा गया था जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद कर लिया।
दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उनके दो साथियों यूसुफ अंसारी निवासी जिला बरेली और पवन पाण्डेय निवासी जिला प्रतापगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ से डीसीएम में छिपाकर यह गांजा तस्करी के लिए भिजवाया गया था। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है
[6/16, 3:29 PM] +91 75183 56344: *तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर झांसी जनपद के बंगरा क्षेत्र में देखने को मिला… जहाँ एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई।*
खेत के पास झाड़ियों में गिरी बाइक, पुलिस बल, ग्रामीणों की भीड़
उल्दन थाना क्षेत्र के लठसरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव, जो 15 जून की शाम को मोटरसाइकिल से टहरौली गया था, रातभर घर नहीं लौटा। अगली सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो टहरौली-बिजना मार्ग पर संजू यादव के खेत के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही उल्दन थानाध्यक्ष दिनेश कुरील अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और मोड़ पर संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक झाड़ियों में खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को सिर, चेहरे और शरीर पर गहरी चोटें आईं, साथ ही उसका दाहिना हाथ और पैर टूट गया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी टहरौली और थाना प्रभारी टहरौली भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
