गुरसरांय(झांसी)। शासन के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा था।इस आयोजन का शुभारंभ नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ था।कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर की टीम ने दी इनके अतिरिक्त,साइबर क्राइम की जानकारी हरिशंकर बाबू,कंप्यूटर की जानकारी ई० गरिमा बरसैंया,चित्रकला एवं मिट्टी से मूर्तियां बनाने की जानकारी ज्योति बरसैंया एवं गौरी द्वारा प्रदान की गई।प्रतिदिन चलने वाले योग में छात्राओं ने फिजिकल फिटनेस के गुर सीखे।मंगलवार को समापन के अवसर पर डॉक्टर प्रतिज्ञा गुप्ता के सामने छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल,मूर्तियां,चित्र,सिलाई के नमूने एवं वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर बनाए गए मॉडल भी प्रदर्शित किए। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने बाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजूलता स्वर्णकार ने सभी छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान बताए गए और सिखाए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा।अंत में सभी का आभार संचालन कर रही अनीता देवी पटेल ने किया।इस अवसर पर रीना देवी,बलवान सिंह,पिंकी देवी,विनीता देवी उपस्थित रही।
