गुरसरांय (झांसी)। 5 जून गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गुरसरांय द्वारा माता मन्दिर तालाब पार्क में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप (राजा जी चौहान) एवं अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य, वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव बख्शी, निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया के द्वारा वृक्ष लगाये गये है। अधिशासी अधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की गयी है की अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जायें तथा प्लास्टिक प्रदूषण के विषय में जागरूकता, सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का कम उपयोग करना, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों आदि जगहों पर प्लास्टिक निषेध आदि को समाप्त करना एवं स्वच्छता के सम्बन्ध में साफ सफाई रखना, सड़कों एवं खुली जगहों पर कचड़ा न डाला जाये के बारे में बताया गया है। मौके पर पालिका कर्मचारी दीपू महाराज, राकेश कुमार सोनी, प्रकाशनारायण दीक्षित, जयनारायण, अमन अग्रवाल, सर्वेश कुमार खरे, सूर्य प्रकाश, प्रमोद कुमार नृपेन्द्र, राजेश माली,अमन सेन एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
