समथर (झांसी)-समथर थाना परिसर में आज शाम को बक़रीद पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । जिसमें दोनों धर्म समुदाय समाज के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बक़रीद पर्व के विषय में चर्चा की। जिसमें मस्जिद के मौलवी साहब ने बताया कि बक़रीद पर्व की नमाज सुबह 7.30 बजे अदा की जायेगी। पर्व के विषय में पूर्ण जायजा लेने पश्चात थाना अध्यक्ष ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि सभी लोग शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनायें। पुरानी परम्परागत ढंग से जैसे ,त्यौहार मनाते जा रहे हो उसी तरह मनाईए।नई परम्परागत तरीके न अपनाएं। कुर्बानी रस्म अदा खुले मैदान में न करें कुर्बानी रस्म अपने अपने घरों में ही निभायें। वहीं उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लोग आपस में भाईचारे से रहे। त्योहार हमारे जीवन में सुख और शांति लाते हैं। यदि कोई भी किसी प्रकार की अफवाहें फैलाता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा ।उन पर सत्य कार्यवाही होगी। वहीं उन्होंने कहा पर्व के दिन सफाई स्वच्छता ,जल एवं विद्युत की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए इस मौके पर मस्जिदों के मौलवी साहब, नगर पालिका कर्मचारी, चौकीदार,व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दोनों धर्म समुदाय समाज के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। वहीं थाना अध्यक्ष ने सुवह थाना परिसर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर थाना में पुलिस विभाग के तैनात सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को तम्बाकू न सेवन करने की सपथ दिलाई। समस्त पुलिस स्टाफ ने थाना अध्यक्ष के निर्देशन में ह्रदय भाव तम्बाकू न सेवन करने की सपथ ग्रहण की। इसके उपरांत थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया तम्बाकू सेवन करने से हमारे शरीर को क्या क्या हानि पहुंचती है। और हमारे शरीर में धीरे धीरे कैसे भयंकर बीमारी उत्पन्न कर क्षतिग्रस्त घातक बनाती हैं। इस विषय में उन्होंने अपनी वांणी से सम्बोधित कर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा तम्बाकू और उससे बने अन्य पदार्थ बहुत ही प्राणघातक है। उन्होंने कहा आज हम सभी दृढ़ संकल्प लें कि हम तम्बाकू निषेध सेवन नहीं करेंगे। और पूर्ण प्रयास करेंगे कि हमारा देश के नौजवान तम्बाकू निषेध आदि पदार्थों से नशामुक्त हो।हम सभी अपने स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी अपनी पूर्ण भूमिका निभायेंगे।
