झांसी नगर निगम की टीम ने शनिवार को प्लास्टिक डिस्पोजल क्रोकरी से बड़ी खेत पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई प्लास्टिक डिस्पोजल क्रोकरी की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। नगर निगम में सारा माल जप्त कर लिया है। दोनों गाड़ियों पर 25-25 हजार का चालान किया गया है। आपको बता दे की झांसी नगर निगम के अधिकारियों की ओर से पॉलीथिन और प्लास्टिक के डिस्पोजल क्रोकरी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अब नगर निगम के अधिकारियों ने कड़ा रुक अपनाया है। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने शनिवार समय करीब 3:00 बजे बताया कि उन्हें सूचना मिली कि झांसी ललितपुर हाईवे से प्रतिबंधित डिस्पोजल से भारी दो गाड़िया झांसी की तरफ आ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने हंसारी के पास दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। जिन्हें चेक किया गया तो उसमें प्रतिबंधित डिस्पोजल क्रोकरी भरी हुई थी। दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है और उन पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। प्रतिबंधित माल को नष्ट करने के लिए बिजौली भेज दिया गया है।।
