झाँसी- नगर के सम्मानित प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे जी का विदाई समारोह बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारीगण और बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत प्रभारी निरीक्षक को पगड़ी पहनाकर और घोड़े पर सवार कर नगर भ्रमण के साथ हुई। डीजे, वेंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ नगरवासियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। नगर में इस तरीके की भव्य विदाई समारोह पहली बार हुआ। नगर भ्रमण के दौरान महिलाओं ने तिलक कर प्रभारी निरीक्षक को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक ने सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर भावुक स्वर में धन्यवाद ज्ञापित किया। भ्रमण उपरांत वे कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विदाई समारोह में माहौल भावनात्मक हो गया जब लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे। नगरवासियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और जनसेवक अधिकारी बताया। समारोह लंबे समय तक नगरवासियों की स्मृति में जीवित रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक शराफत वेग,उपनिरीक्षक मिठाईलाल, उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण पांडे, कांस्टेबल अजमत, कांस्टेबल सामान कांस्टेबल शिवम व काफी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
