गुरसरांय(झांसी)। थाना परिसर गुरसरांय में बकरीद पर्व को देखते हुए गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान गणमान्य लोगों ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। इस अवसर पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चौरसिया ने कहा कि समाज के हर जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों का दायित्व है कि अपने क्षेत्र को सही से रखे और उपद्रवियों पर निगरानी रखे।आप सभी से अपील है कि इस बकरीद के पर्व को भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाए।वहीं सदर पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नगर का यह इतिहास रहा है कि यहां शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सभी पर्व मनाया जाता है।कार्यक्रम का संचालन कुंवर रामकुमार सिंह ने किया।अंत में इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सतीश चौरसिया,रामनारायण पस्तोर,सदर पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,इकराम खान,आशिक पार्षद,आत्माराम फौजी,श्याम शिवहरे पूर्व पार्षद,नजीर माते,मोहम्बद उमर वही पुलिस स्टाफ से कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव,उपनिरीक्षक जगत नारायण सिंह,मयंक मिश्रा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
