हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 31 वर्षीय एक युवक ने अपने मकान के कमरे में पत्नी की साड़ी के फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा रविवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके के निवासी 30 वर्षीय उमाशंकर पुत्र धर्मवीर ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने मकान के कमरे में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पत्नी की साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उमाशंकर को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक उमाशंकर ड्राइवरी (मजदूरी) कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी मानकुँअर, माँ गनशी के अलावा दो वर्षीय पुत्री मइया और एक वर्षीय पुत्र सतीश के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। वहीं मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि युवक उमाशंकर ने पत्नी से हुई आपसी वाद विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दी है।
मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
