गुरसरांय (झांसी)। दो वार्षिक लेखपाल संघ के चुनाव में जिला महामंत्री पद पर जीतने के बाद प्रथम बार गुरसरांय आने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद झांसी के संगठन चुनाव में गुरसरांय सदर लेखपाल अनुज डेंगरे का आज गुरसरांय में लेखपालों और राजस्व विभाग के स्टाफ ने फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम और आप सभी राजस्व विभाग का स्टाफ मिलजुल कर एक टीम के तरीके से काम करेंगे ताकि राजस्व विभाग की बेहतरीन सेवाओं से जन-जन को शासन की मंशा अनुरूप धरातल पर बेहतरीन काम का लाभ हो सके। इस दौरान अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति हम आपको परेशान करता है तो हम सब मिलकर इस प्रकार की समस्याओं को निस्तारण करेंगे और राजस्व विभाग के किसी भी स्टाफ का उत्पीड़न नहीं होने दिया जावेगा। इस मौके पर वरिष्ठ लेखपाल मनोज शुक्ला, बृजेंद्र सिंह लेखपाल परसुवां,धर्मेंद्र श्रीवास बरमपुरा,सेमरी,मयंक द्विवेदी सुट्टा,सत्येंद्र नायक आलमपुरा समेत बड़ी संख्या में लेखपाल और राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा और अंत में मिष्ठान वितरित किया गया।
