समथर (झांसी)- थाना समथर में आए नावांगतुक थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कार्यभार संभालते ही बैठक कर आज नगर के पत्रकारों से वार्तालाप की। उन्होंने सभी पत्रकारों से मुलाकात कर सभी का परिचय लिया। इसके उपरांत नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को परिपूर्ण व्यवस्थित रखने हेतु नगर की पूर्ण जानकारी ली। वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने के पश्चात थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा आप सभी कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए हमारा सहयोग करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ितों को निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की हमारी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधी एवं अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाया जायेगा। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।जो भी फरियादी आयेगा उसकी समस्या को ध्यान से सुना जायेगा। और निष्पक्ष जांच कर जो सही पाया जायेगा उसे न्याय मिलेगा और जो दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं आने जाने वाले लोगों के को बाजार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात साधन को द्रष्टि रखते हुए अतिक्रमण हटाया जायेगा। गाड़ी वाहन सुनिश्चित जगह पर रखें जायेंगे।लघु उद्योग के अन्तर्गत ठेले लगाने वाले व्यापारी अपने ठेलों को सड़क छोड़कर लगायेंगे जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। नगर में अमन-चैन और शांति कायायाम रखने के लिए हम सभी एक दूसरे का सहयोग करें सभी के साथ भाई-चारे संवध बनें रहें। एक दूसरे के सहयोग से हर कार्य संभव होता है। नगर की समस्या और घटनाओं को समय से अवगत करायें। जिससे नगर व क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ रहे। इस मौके पर नगर के सभी पत्रकार भाई उपस्थित रहे।
