गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय में अधिशासी अधिकारी के पद पर 20 मई मंगलवार को नगर के विकास को तेज गति और जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का मंगल हो सके के संकल्प के साथ अधिशाषी अधिकारी पद पर नगर पालिका परिषद कोंच जिला जालौन उत्तर प्रदेश से आए पवन किशोर मौर्य ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी,निर्माण लिपिक मनीष बुधौलिया,लिपिक योगेन्द्र मिश्रा,आशाराम प्रजापति,जय नारायण कुशवाहा वही पार्षदों की ओर से वरिष्ठ पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसौदिया सहित स्वच्छता मिशन के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य ने संक्षिप्त वार्ता में बताया कि वर्तमान में गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पूरी तरह मजबूत हो के साथ विशेष तौर से प्रतिदिन युद्धस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जावेगा और शासन की मंशा अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ मिल सके इस दिशा में पूरी सक्रियता से काम करने का मेरा फोकस रहेगा और बहुत जल्द जनता की हर समस्या निस्तारण हो इस दिशा में नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित के लिए काम किया जावेगा ताकि लोगों की समस्या घर बैठे ही निस्तारण हो सके।
