गुरसरांय (झांसी)। सामाजिक संस्था प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की पहल पर के.सी.जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधा रोपण करने का कार्य बच्चो द्रारा किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गुरसरांय परिसर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर शशि कांत नायक,प्रिन्स जैन,राजेश मसीह द्वारा कचनार के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर मौके पर डॉक्टर ओपी राठौर ने कहा कि हमारे आसपास जितनी हरियाली होगी हम उतने ही स्वस्थ रहेगी इस लिए हम सभी को मिलकर हर शुभ अवसर पर कम से कम दो पौधे सुरक्षित स्थान पर रोपित करने चाहिए जिससे हमारा बातावरण स्वस्थ रहे इसके अलावा पौधा रोपण में उपस्थित रहे संजीव कुमार ने वताया की विद्यालय द्रारा लगातार ऐसे स्थानों पर पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा हैं जिसकी उचित देखभाल होती रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को अपने आसपास के पेड़ पौधो की देखभाल की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर संजीव कुमार, नितिनमोदी,भगवती,शशिकला,नेहा देवी,आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सन्दीप श्रीवास्तव ने किया।
