झाँसी- खबर झांसी के बरुआसागर से है जहां एक गांव में एक पाषाण युग की खंडित मूर्ति मिलने से गांव में हलचल मच गई,खबर मिलते ही थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और मूर्ति को थाना लाए
मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र बरुआ सागर के ग्राम जरबो में ग्रामीणों को नदी किनारे एक मूर्ति नजर आई,जिसकी खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई,ग्रामीणों में मूर्ति देखने की ललक ने गांव में हलचल मचा दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पहुंचे मूर्ति को कब्जे में लेकर थाना ले आए और संबंधित विभाग ओर उच्च अधिकारियों को सूचना दी, ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति खंडित मिली थी और पुराने काले पत्थर की दिखाई पड़ रही है,हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है
Please follow and like us:
