समथर (झांसी)-जिया टैलेंट यूनिवर्स डे मार्डन स्कूल द्वारा कीर्ति शेष श्री मंत महाराजा रणजीत सिंह जूदेव की स्मृति में डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंगलवार को किले के प्रांगण में राजमाता गंगा राज लक्ष्मी ने ट्राफी का फीता काटकर डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न किया। जिया टैलेंट स्कूल के प्रबंधक मंजर ख़ां ने बताया ।कि यह क्रिकेट लीग टी टेन टैनिस वाल डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट कीर्ति शेष श्री मंत महाराजा रणजीत सिंह जूदेव की स्मृति में जिया टैलेंट यूनिवर्स एकेडेमी के तत्वावधान में किया जा रहा है।डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय (समथर) में 22 जून को होगा। जो 22 जून से 3 जून तक खेला जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की 16 टीम भाग लेंगी। जिसमें झांसी जिला सहित कई जगहों की क्रिकेट टीमें सामिल होंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की जो टीम खेल मुक़ाबले में विजय होगी।उसे डे नाईट टूर्नामेंट क्रिकेट कार्यक्रम कराने वालों की तरफ़ से ट्राफी और मुद्रा भेंट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें फर्स्ट टीम विजेता को ट्राफी और एक लाख रुपए से पुरुस्कृत किया जायेगा। और उप विजेता को ट्राफी और 50 हजार रुपये से पुरुस्कृत किया जायेगा । कहा जाता है कि यह डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट समथर नगर में पहली बार हो रहा है।जो बहुत ही रोमांचक खेल होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट की खबर सुनकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के देखने वाले क्रिकेट प्रेमी दर्शकों में बड़ी प्रसन्नता है।इस मौके पर जिया टैलेंट यूनिवर्स डे स्कूल के प्रबंधक मंजर ख़ां सहित समस्त गुरुजन स्टाफ, एवं नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
