समथर (झांसी)-आज कस्बा समथर में अग्गा बाजार स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने जन जन के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले न्यायधीश चित्र गुप्त भगवान की बड़े धूमधाम से जयंती मनाई। समाज के लोगों ने चित्रगुप्त भगवान का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।एवं आरती कर जयकारा लगाया। और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत कायस्थ समाज के बंधुओं द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये पर्यटकों की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मोन धारण रखा गया। इस अवसर कायस्थ समाज अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव,सचिव के वी श्रीवास्तव, अशोक कुमार एडवोकेट, प्रदीप खरे एडवोकेट,अनुपम श्रीवास्तव पत्रकार,विजय श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुपम खरे, इंदू प्रकाश खरे,सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, राकेश खरे,व कायस्थ समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
