समथर(झांसी)-नगर के कटरा बाजार में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,एवं बाबा महाकाल सेवा समिति के द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पं आशीष उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।भगवान परशुराम के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की और यह प्रण लिया कि वे अपने जीवन में परशुराम जी के आदर्शों का पालन करेंगे। जिला सहमंत्री भरत शरण “मोनू नगाइच उनके चरित्र के बारे में बताते हुए कहा उन्होंने राक्षस प्रवृत्ति व दुराचारियों का नाश किया। उनके चरित्र को साकार करते हुए सभी सनातनियो को तिलक और शिखा को रखते हुए सशस्त्र अपनी संस्कृति को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर रानू व्यास, नगर अध्यक्ष रोहित सविता, नितिन गुप्ता, धर्मेंद्र दुवे, राजेंद्र रावत,आशुतोष व्यास, विजय दुबे, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रामजी व्यास, राजा महाटोलिया, नितिन बसेडिया, बबलू गुर्जर, कुणाल व्यास, सुनील सोनी, सहसंयोजक बजरंग दल दिग्गज दुबे, नीरज व्यास, राजू साहू, प्रिंस बुधोलिया, चिराग नामदेव, रोहित उदैनिया, दीपक राणा, रवि पाल बसोबई, धर्मेंद्र तिवारी, प्रशांत व्यास आदि उपस्थित रहे!
