झाँसी- विगत दिनों सड़क दुर्घटना में शिक्षक लोकभूषण यादव (सुरजन) उम्र 45 के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने ग्राम सिमरधा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया एवं दुखी पिता किशोरी भाई को इस संकट की घड़ी में धैर्य एवं साहस रखकर परिवार को टूटने से बचाने की अपील की।इस मौके पर श्रीप्रकाश मिश्रा, जनक सिंह गौर,सुधीर जायसवाल,महीपत सिंह,देवेंद्र ताई,सुरेश तिवारी,महेंद्र राजपूत,ब्रजेंद्र शर्मा,राजेंद्र पसौरा,भारत सिंह,बालकदास राजपूत,मदन राजपूत,बहीद खान,कमलेश बापू, मानवेन्द्रबंगरा शाहरुख सिमरधा प्रशांत यादव , आदि समाजवादी परिवार शोक सभा में शामिल रहा।।
Please follow and like us:
