गुरसरांय (झांसी) । खेर इंटर कॉलेज प्रबंध कार्यकारणी समिति की एक बैठक प्रबंध समिति की अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनाई गई।बैठक में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वहीं प्रबंधक मनोहर राव नेवालकार ने बालिका विभाग की टूटी हुई बाउंड्री को बनाने की बात पर सहमति जताई। इसके साथ और कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में पंडित बृज किशोर व्यास ,सुशील कुमार स्वामी ,ओ पी शर्मा,नरेंद्र जैन, राकेश कुमार खरे ,जितेंद्र सिंह पटेल ,कैलाश प्रकाश गुप्ता, आलोक द्विवेदी ,प्रधान लिपिक कुलदीप कोदवलकर ,प्रवीण सिरोही आदि उपस्थित रहे। इस प्रकार कॉलेज की प्रबंधन कार्यकारी कमेटी ने बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाकर कॉलेज को नया लुक देने के लिए एक मॉडल तैयार किया है ताकि शिक्षा से लेकर खेलकूद के लिए छात्रों को सभी व्यवस्थाएं मिल सके।
