गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह का प्रथम झांसी आगमन पर झांसी जिले के गुरसरांय,गरौठा,पूंछ,मौठ, समथर क्षेत्र के पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने झांसी-कानपुर हाईवे पर खाटू श्याम होटल पर भव्यता से माल्यार्पण,अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। यहां बड़ी संख्या में पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महेन्द्र नाथ सिंह ने कहा की आप लोगों ने ऐसी भीषण गर्मी में यहां आकर मुझे और संगठन को जो ऊर्जा दी है मैं आप लोगों की भावनाओं को समझ रहा हूं मैं सभी पत्रकारों संगठन से जुड़े लोगों के साथ हर सुख दुख में साथ रहूंगा और 24 घंटे आप लोग किसी भी समस्या कि मुझे जानकारी देने पर पूरा संगठन आप लोगों के साथ हर संघर्ष कर न्याय दिलाएगा और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने की दिशा में नया कीर्तिमान हासिल किया जावेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से कुंवर रामकुमार सिंह गुरसरांय,डॉक्टर बीवी गौर मंडल अध्यक्ष,महेंद्र सिंह नागर समथर,सुनील सिंह चौहान,सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर गुरसरांय,भारत नामदेव, अजय शुक्ला अज्जू,दयाशंकर साहू,नीरज लखेरा,सुनील कुमार तिवारी,चंद्रशेखर प्रजापति, मोहित कुमार शर्मा,विजय राजपूत,मानवेंद्र सिंह गुर्जर,नरेंद्र कुमार,सविता,विवेक कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व मीडिया के लोग मौजूद थे।
