गुरसराय(झाँसी)। पत्रकारिता औऱ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरजन भाई यदुवंशी का सड़क दुर्घटना में निधन होने पर गुरसरांय में पत्रकारों की एक बैठक में सुरजन भाई यदुवंशी के निधन से जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती। यह शोक सभा में संबोधित करते हुए कुँवर रामकुमार सिंह ने कहा शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पत्रकारों में कुंवर रामकुमार सिंह,अशोक सेन,अखिलेश तिवारी सुट्टा,सुनील सिंह चौहान, फूल सिंह परिहार,आशुतोष गोस्वामी, सुनील जैन डीकू,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,कौशल किशोर, कुलदीप सिंह मोनू,शौकीन खान,संजू परिहार,सार्थक नायक, हरिश्चंद्र,नायक,आयुष त्रिपाठी विकास अग्रवाल,सुरेश सोनी सरसैड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के मीडिया से जुड़े लोग मौजूद थे।
