समथर (झांसी )-नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सभी लोगों ने मनाई बड़े धूमधाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती। कहीं फल और मिष्ठान वितरण हुआ तो कहीं कन्या भोज।एक दिन पहले नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष स्थित पार्कों व स्थानों पर सभी साफ सफाई की। आज सभी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को पुष्प माला पहनाकर कर और मिष्ठान खिलाकर उन्हे नमन किया। समथर में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उन्हे नमन किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर को पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नमन किया इसके पश्चात विशेष गोष्ठी का आयोजन कर कुछ वक्ताओं ने अपनी वाणी से सम्बोधित करते हुए अपने देश राष्ट्रहित के प्रति श्रद्धा,जन जन के प्रति सद्भाव उनकी जीवन कार्य शेली पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में बतलाया। वहीं राजनैतिक और अराजनैतिक सभी लोगों ने मिलकर जयंती मनाई और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नमन किया।जयंती के उपलक्ष्य में जुलुस निकाला। जुलूस में बहुत से लोग सम्मिलित रहे।यह कटरा बाजार,चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार ,पीपरी स्टैंड,नई बस्ती नगर आदि जगहों से होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क में पहुंचा जहां जुलूस का समापन किया गया।
