झांसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राज्यपाल महोदय के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उत्तर प्रदेश के निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और शोषण के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि राज्य में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों ने अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है। स्कूल न सिर्फ मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, बल्कि किताबें और यूनिफॉर्म भी अपनी निर्धारित दुकानों से ऊंचे दामों पर खरीदने का दबाव बना रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने इसे शिक्षा के नाम पर लूट बताया और कहा कि भीषण महंगाई के दौर में यह अभिभावकों के लिए दोहरी मार है। यह व्यवहार न तो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकूल है और न ही एक कल्याणकारी राज्य की भावना के अनुरूप।
पार्टी ने मांग की है कि सरकार इस गंभीर विषय का तुरंत संज्ञान ले और निजी स्कूलों की फीस, किताबें व यूनिफॉर्म से जुड़ी स्पष्ट, पारदर्शी और छात्रहित में नियमावली जल्द से जल्द बनाए।
कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों की इस निरंकुश प्रवृत्ति की घोर निंदा करती है और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उक्त अवसर पर सर्व श्री प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देशराज रिछारिया अरविंद बबलू बलवान सिंह यादव मुकेश अग्रवाल इदरीस खान सी डी लिटोरिया अभय त्रिपाठी श्रीमती आशिया सिद्दीकी सफीक अहमद मुन्ना वीरेंद्र सिंह कुशवाहा राजकुमार सेन वैभव बट्टा शैलेंद्र वर्मा श्रीमती पार्वती चौधरी हरि ओम श्रीवास एडवोकेट आशु ठाकुर हाफिज शाहनवाज खान अमित करोसिया अनिल रिछरिया मानव श्रीवास्तव सोहन तिवारी संकल्प अग्रवाल अमीरचंद आर्य इदरीश खान मुन्ना शैलेश चतुर्वेदी संजू अशोक कौशल हरिओम बृजवासी हरिशंकर वाल्मीकि अतर सिंह वाल्मीकि श्रीमती एनी मशीह श्रीमती कुसुम वर्मा इरफान खान पप्पे आरिफ सलीम श्रीमती स्टेला मसीह नीरज सिनोरिया जावेद बबुआ प्रभु दयाल साहू आदि उपस्थित थे अंत में आभार दिनेश चंद्र वर्मा व्यक्त किया
मनोज गुप्ता
अध्यक्ष शहर कांग्रेस झांसी
