दुर्गा अष्टमी पर गुरसरांय नगर में विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।तालाब माता मंदिर पर भक्तों ने शीतला माता की आरती पूजन किया।वहीं नगर के अन्य मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही ।अष्टमी पर मंदिरों में दुर्गा माता की विधि विधान से पूजा की गई ।थाने के मंदिर पर अखंड रामायण पाठ किया गया ।पटकाना के खेरापति मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया ।मंडी रोड पर हरी सेवक सुंदरकांड मण्डल द्वारा संगीतमय अखंड रामायण का पाठ किया गया, जिसमें सौरभ द्विवेदी पर संगत देवेंद्र घोष ने की।इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी,अखिलेश पिपरैया,सरजू शरण पाठक,हरीकान्त नायक ,ठाकुरदास तिवारी,आलोक पिपरैया आदि उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
