रामनवमी व गर्मी को लेकर सफाई पेयजल,विद्युत व्यवस्था हो मजबूत-अवनीश तिवारी
गुरसरांय (झांसी)। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक और जुमे की नमाज को लेकर 4 अप्रैल शुक्रवार को कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे को लेकर शासन के निर्देशन में परगना प्रशासन और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से आज पूरे दिन कस्बा गुरसरांय, गरौठा,एरच में चौकस ड्यूटी करते हुए नजर आया गरौठा डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी और उनके साथ तहसील प्रशासन से तहसीलदार मानवेंद्र सिंह और पुलिस की ओर से गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के आस- पास और पूरे कस्बे में कानून व्यवस्था का पूरी तरह पालन हो को लेकर सक्रियता से ड्यूटी करते नजर आए हालांकि कस्बा गुरसरांय से लेकर गरौठा,एरच, ककरबई पूरे सर्किल क्षेत्र में प्रशासन की सख्त निगरानी के चलते पूरी तरह शांति सद्भाव क्षेत्र में बना रहा वही डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी का फोकस रामनवमी और नवरात्रि में स्वच्छता से लेकर पानी,बिजली की व्यवस्था चौकस रहे पर भी विशेष निगाहें रही और उन्होंने पूरी सक्रियता से हर-घर-जल-हर-घर-नल योजना से जहां हर कीमत पर 15 अप्रैल से पानी सप्लाई को लेकर विशेष जोर दिया तो दूसरी ओर कस्बे से लेकर तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में पेयजल की समस्या आने के पहले की व्यवस्था बनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
