बुन्देखण्ड बुलेटिन न्यूज़
समथर / झांसी – समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति पूर्ण सम्पन्न हुई ईद उल फितर। मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाई ईद। ह्रदय भाव से मिले एक दूसरे के गले और दी मुबारकबाद। कस्बा समथर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े उत्साह से मनाया ईद का त्योहार। नगर के सभी मुस्लिम भाइयों ने सुवह ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज सम्पन्न होने के पश्चात सभी मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह को सिर झुकाकर सजदा किया। और ख़ुदा से अपने देश के लिए अमन चैन व परिवार के शुख शांति एवं बरक्कत के लिए दुआएं मांगी। वहीं ग्राम साकिन, लुहारी के मुस्लिम भाइयों ने भी बड़े हर्षोल्लास से नमाज अदा कर ख़ुदा को सिर झुकाकर सजदा किया। और अपने देश व परिवार के लिए अमन चैन की इबादत की। इसके पश्चात नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। और हर्षोल्लास से त्योहार मनाया । वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दोनों समुदाय समाज के हिन्दू मुस्लिम भाई भी एक दूसरे से ह्रदय भाव से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। सभी मुस्लिम भाइयों ने बड़ी प्रसन्नता ईद मनाई।इसके पश्चात् सभी ईद की दावत में एक दूसरे के यहां गए। और सिमइयां खाईं।त्योहारों को द्रष्टि गत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ईद नमाज के मौके पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र, समथर थाना अध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार मौजूद रहे । वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस मुस्तैद रही।
