बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 8 मार्च शनिवार को थाना गुरसरांय में जिले की पुलिस कप्तान सुधा सिंह के निर्देशन में और न्यायालय की अनुमति पर डिप्टी एसपी गरौठा राजेश कुमार राय द्वारा चलाए जा रहे शराब विनिष्टिकरण अभियान के अंतर्गत तहसीलदार गरौठा मानवेंद्र सिंह,थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की देखरेख में 5630 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई बताते चलें वर्ष 2019 से 2022 तक के पंजीकृत हुए अवैध शराब के कुल 174 अभियोगो की कुल 5630 लीटर अवैध शराब गुरसरांय थाना परिसर के खाली जगह में गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट की गई।इस दौरान आज आबकारी विभाग से सोनीवाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रही।
Please follow and like us:
