बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कोंच/जालौन। बिजली लाइन की चिंगारी गिरने से 5 बीघा गन्ने की फ़सल आग से जलकर स्वाहा हो गयी। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मुहल्ला गोखले नगर निवासी रमाकांत तिवारी पुत्र देवी प्रकाश ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने मौजा बदनपुरा स्थित अपनी कृषि भूमि में गन्ने की फ़सल बोई थी जो इस समय पक कर तैयार खड़ी थी। उसके उक्त कृषि भूमि के ठीक ऊपर से बिजली लाइन निकली हुई है जो क्षतिग्रस्त हालत में है और काफी नीचे की ओर झूल रही है। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बिजली लाइन से निकली चिंगारी नीचे गन्ने की फ़सल पर गिर पड़ी जिससे आग लग गयी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और फायर.सब स्टेशन को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर आग बुझाई तब तक पूरी फ़सल जलकर खाक हो गयी थी। पीड़ित किसान ने एसडीएम को बताया की कई बार उसने बिजली लाइन के संबंध में विद्युत विभाग जाकर कहा लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। आग से 3 लाख रुपये का नुकसान हो जाने की बात कहने हुए उसने एसडीएम से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
Please follow and like us:
