बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कालपी/जालौन। वुधवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धर्मनगरी कालपी में शिव मंदिरों तथा शिवालयों में भक्तो ने आराधना करके जयकारों के नारे लगाए। सुबह से ही स्थानीय नगर के भूरेश्वर मंदिर भीमसेन मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, वनखंडी देवी मंदिर आदि धर्मस्थलों में भक्तों का दर्शन करने तथा पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। बंदरों में शिव भक्तों ने दर्शन करके बम बम भोले के नारे लगाकर वातावरण को गूंज मन कर दिया।शिव भक्तों ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। पालिका के सफाई प्रभारी शिशुपाल सिंह पप्पी यादव की देखरेख में मंदिरों तथा शिवालयों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा घाटों में भी साफ-सफाई की गई। पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने घूम-घूमकर स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा पालिका कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंदिरों, शिवालयों तथा घाटों को आने जाने वाले मार्गों में शिवभक्तों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकार अवधेश कुमार सिंह के द्वारा निर्मल किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ ने मंदिरों तथा घाटोल का घूम-घूम कर ग्रस्त किया।
