बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कालपी/जालौन। मंगलवार की सुबह एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर 2 ट्रक मौंरम व 1 ट्रक गिट्टी अवैध प्रपत्र के पकड़ा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पकड़े गये तीनों ट्रकों को पुलिस सुरक्षा में कालपी गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया।जिलाधिकारी जालौन के निर्देश पर कालपी में अवैध मौरम परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जाने के बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार की सुबह 7 बजे उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार नीलमणि इटौरा चौकी इंचार्ज शीलवन्त सिंह ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर जोल्हूपुर मोड़ व इटौरा मार्गं पर एक-एक ट्रक अवैध मौंरम का परिवहन बिना प्रपत्र के पकड़ा गया तथा जोल्हूपुर मोड़ में एक ट्रक गिट्टी बिना प्रपत्र के पकड़ा गया। पकड़े गये सभी ट्रको को कालपी गल्ला मण्डी में पुलिस सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया।प्रशासन द्वारा आये दिन चैकिंग होने के बाद अवैध प्रपत्रों के मौरम गिट्टी का परिवहन थमने का नाम नही ले रहा है। आखिर प्रशासन क्यो नही ऐसे लोगों पर कार्यवाही करता है। जहां से खनिज सम्पदा की लोडिंग होती है।
