बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कालपी/जालौन। रविवार की भोर में उपजिलाधिकारी सुशील सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा सड़कों में घूम-घूम कर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड भरे 7 ट्रको को परिवहन करते पकड़ कर टीम के द्वारा सीज करने की बड़ी कार्यवाही की गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नायब तहसीलदार नीलमणि सिंह व चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा की पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर चैकिंग की।तभी जोल्हूपुर मोड़ की सड़क में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की टीम ने अवैध खनन तथा ओवरलोड परिवहन करते 3 वाहनों को पकड़ लिया। इस दौरान काशी खेड़ा चौराहे बिना खनिज प्रपत्रों के ओवरलोड मौरम लादे 2 ट्रकों को परिवहन करते हुए पकड़ लिया। टीम ने हाइवे रोड में भी2 वाहनों को बिना खनिज प्रपत्रों के परिवहन करते पकड़ लिया। उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये सभी 7 वाहनों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में सीज कर खड़ा करा दिया गया।चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में खलबली मच गयी। दिलचस्प बात यह कि मोरम खदान के घाटों से बिना खनिज प्रपत्रों के बालू लादकर गाड़ियां कैसे निकाल दी जाती है। कहीं न कहीं बालू घाट के संचालकों का भी रोल प्रतीत होता है।
