बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कालपी/जालौन। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 22 शिकायते प्रस्तुत की गई जिसमें मौके पर मात्र 5 मामले निपटाये गये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं। तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस मे विमला निवासिनी तोपखाना कस्बा जालौन ने शिकायत की प्रार्थिनी की ग्राम शेम में स्थित जमीन में विपक्षी कब्जा कर रहे हैं, नीतू कुमारी निवासिनी बसरही ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि पात्रता के आधार पर मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाए। शिवकुमार निवासी कागजीपुरा ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि मंगरौल में स्थित भूमि के अंश को अभिलेख में दर्ज कराया जाए। नवीन कुमार निवासी मोहल्ला गणेशगंज ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उरकरा कला गांव में भोजन बनाने गया हुआ था, लेकिन विपक्षी के द्वारा खाने पकाने का भुगतान नहीं किया गया तथा गाली गलौज की गई। ग्राम नरहान ने विपक्षियों के द्वारा जमीन में अवैध कब्जा करने की शिकायत की। राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला मनीगंज कालपी ने पेयजल आपूर्ति बाधित के बारे में शिकायत की। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए।
समाधान दिवस में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी,नीलमणि सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला,,कदौरा नगर पंचायत के रमेश यादव,पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राजपूत,प्रभारी वृज भूषण तिवारी, मंडी सहायक शिवपाल सिंह,लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली, विद्युत उपखंड अधिकारी आदर्श राज,
कालपी कोतवाली, कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
