बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 10 फरवरी सोमवार को एक व्यक्ति 11हजार विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में ग्राम ठर्रो थाना ककरवई जिला झांसी निवासी दृगपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने घर से दिन के 3:00 बजे लगभग जब बाहर निकला घर के बाहर से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन के तार नीचे होने की वजह से करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया जिसे आनन- फानन परिवार जनों व ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहाँ तैनात डॉक्टर रजनीश यादव द्वारा दृगपाल का परीक्षण किया गया और जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया मौके पर पहुंची ककरवई पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस घटना को सुनते ही मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल था। उधर ककरवई पुलिस द्वारा इस संबंध में गंभीरता से जांच की जा रही है।
Please follow and like us:
