बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न झांसी की धरती पर भी गूंज उठा! सदर विधायक रवि शर्मा और शिक्षक MLC बाबूलाल तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने झांसी के चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ ज़बरदस्त जश्न मनाया।शहर मिठाइयों की मिठास और पटाखों की गूंज से सराबोर हो गया। आतिशबाजी से आसमान चमक उठा और हर गली-मोहल्ले में “भारत माता की जय” के नारे गूंजने लगे। झांसी ने इस जीत को किसी त्योहार की तरह मनाया, जोश और जुनून का ये नज़ारा देखने लायक था!
Please follow and like us:
