बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कोंच/जालौन। कोंच नगर में नेशनल हाईवे से प्रवेश के रास्ते में घुसिया ग्राम के पास नहर पुल काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त था जिससे यह पुल दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया था लेकिन बीते दिनों एसडीएम की पैरोकारी के बाद आखिरकार नहर विभाग की आंख खुली और इस पुल की मरमत के साथ ही पुल के पास साइनेज बोर्ड भी लगवाए गए है जिससे यहां होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके |
विदित हो कि नेशनल हाइवे से कोंच नगर को जोड़ने वाले पिंडारी मार्ग पर घुसिया के पहले बने नहर पुल काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त था साथ ही गलत डिजाइन में बने पुल के चलते यह स्थान कोंच क्षेत्र के सबसे बड़े ब्लैक स्पॉट के रूप में अपना स्थान बना चुका था बीते दिनों एसडीएम ने पुल का निरीक्षण कर नहर विभाग को इसे सही करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में नहर विभाग ने पुल की दोनों साइड वॉल को बनवाने के साथ ही पुल के दोनों किनारों पर चेतावनी वाले साइनेज बोर्ड ओर रेडियम भी लगा दिए जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
