संवाददाता – नीलेश एनकेडी
झांसी जिले की मोठ तहसील में नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नगर पंचायत क्षेत्र में लगे साइन बोर्ड्स पर अब भी पूर्व अधिशासी अधिकारी कमाल अहमद का नाम बड़े अक्षरों में अंकित है, जबकि उनका तबादला हुए 14-15 महीने से अधिक हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व अधिशाषी अधिकारी के स्थानांतरण के बाद से दो से तीन न्यायिक एसडीएम बदल चुके हैं और वर्तमान में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने चार्ज संभाल रखा है। इसके बावजूद उनके नाम को अब तक साइन बोर्ड पर अपडेट नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नगर पंचायत मोठ की गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। उनका कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देता, जिससे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी सवाल उठते हैं।
