झाँसी- गरौठा नगर के ग्यापुरी में प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रतिपाल सिंह उर्फ रामजी परिहार डुमरई द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रामजी परिहार के द्वारा कहा गया कि क्रिकेट मैचों के आयोजन से खिलाड़ियों में इस स्पर्धा बढ़ती है। तथा मेहनत से शरीर भी स्वस्थ रहता है। और कड़ी मेहनत तथा अच्छे खिलाड़ीयों के मार्ग दर्शन से ही अच्छी प्रतिभाऐं निखर कर सामने आती है जो बच्चे खेलने में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उनको कामयाबी जरूर मिलती है जो अपने मां-बाप क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करते हैं। वहीं पर पहला मैच डुमरई एवं चंद्रपुरा के मध्य खेला गया। डुमरई के कप्तान ने टॉस जीतकर चंद्रपुरा को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मौका दिया चंद्रपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 156 रन बनाए। वही डुमरई की टीम द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 रन ही बना सकी। अंपायरिंग प्रमोद दीक्षित,दुर्गेश यादव ने की वही कमेंट्री राजीव , शरद मिश्रा ने स्कोरिंग शिवाठाकुर ने की । वहीं पर कार्यक्रम के आयोजक शिवम ठाकुर, मनीष ठाकुर, इस मौके पर शशिकांत तिवारी, मयंक गुप्ता, पारस सिंह राजपूत, लोचन सिंह देवेंद्र गौतम, वीरेंद्र दीक्षित, मनीष दाऊ हैवतपुरा, भगवान सिंह, रिंकू सेंगर , अरविंद सिंह परिहार,पप्पू पाठक, छोटू मिश्रा, विक्की परिहार अंशुमान सिंह सेंगर , देवेंद्रपाल लकी सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
